किशोरी को टेमी फ्लू दी
पाली. बांगड़ अस्पताल में बुधवार को स्वाइन फ्लू के लक्षण लगने पर एक किशोरी को टेमी फ्लू दी गई। उसे पांच दिन तक दवा लेने की सलाह दी गई है। बांगड़ अस्पताल में अलग से स्वाइन फ्लू आउटडोर स्थापित किया गया है, जहां रोग के प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा रोगियों की स्वाइन फ्लू की कसौटी पर स्क्रीनिंग की जा रही है।
डॉ. एम.एस. पुरोहित ने बताया कि विशेष आउटडोर में बुधवार को 65 रोगियों की स्क्रीनिंग की गई। 64 रोगी सामान्य बुखार व सर्दी जुकाम के रोगी थे। एक किशोरी जाडन रोड पर इमानुअल स्कूल के पास रहने वाली 13 वर्षीय क्रिस्टीना में स्वाइन फ्लू से संबंधित लक्षण दिखाई दिए। उसे सिरदर्द, बुखार और उल्टी दस्त थे। स्वाइन फ्लू की बी श्रेणी में लेकर उसे टेमी फ्लू टेबलेट दी गई। डॉ. पुरोहित ने बताया कि किशोरी को पांच दिन का कोर्स लिखा गया है।
तीन स्कूलों में बच्चें का स्वास्थ्य जांचा
जिले में शाला स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बुधवार को शहर के सरस्वती विद्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणोश विद्या उमावि और विवेकानंद उमा विद्यालय में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सरस्वती विद्या में एएनएम खुशाली, प्रेमकुमारी, लाच्छी, गणोश विद्या मे मिता, भगवती, रंजना और विवेकानंद विद्यालय में राधामणी, वंदना राणो ने सेवाएं दी।










