Thursday, Nov 19th, 2009, 7:41 am [IST]  

danik bhaskarसाध्वी ने कोर्ट में प्रेमी से किया विवाह

Bhaskar News

मेहसाणा. अहमदाबाद से लापता हुई साध्वी ओजस्विनीबाई (28) उर्फ अर्चना पंड्या ने सांसारिक जीवन में लौट कर विवाह रचा लिया है। जीवनसाथी आशीष भावसार के साथ बुधवार को अर्चना के यहां मेहसाणा शहर थाने में पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ।

अर्चना के भाई-भाभी सोमवार से ही उन्हें तलाश रहे थे। पुलिस के अनुसार अहमदाबाद से लापता होने के बाद 13 नवंबर को अर्चना ने पाली पहुंचकर आशीष के साथ कोर्ट मैरिज कर ली।

अर्चना ने थाने में लिखकर दिया है कि ‘मैंने प्रेमविवाह किया है और मेरा निर्णय अड़िग है, मैं जहां भी हूं और जिसके भी साथ हूं, मेरी इच्छा से हूं।’ उन्होंने सुरक्षा मुहैया कराने और पति के साथ जाने की बात भी कही है।

भाई द्वारा पड़ताल करने पर खुला मामला : साध्वी के सूरत निवासी भाई किरणभाई द्वारा सोमवार को अहमदाबाद आकर ओजस्विनीबाई की पड़ताल की गई। यहां साध्वी नहीं मिली। इसके बाद उसके लापता होने का पता लगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: