Thursday, Nov 19th, 2009, 6:10 am [IST]  

danik bhaskarखौड़ में 30 छात्राएं बीमार

भास्कर न्यूज

पाली. निकटवर्ती खौड़-जैतपुरा रोड पर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में तीस छात्राएं बीमार चल रही हैं। स्कूल में अव्यवस्था के कारण छात्राएं बीमार हैं। इनमें ज्यादतर छात्राएं सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार से पीड़ित हैं। उपचार के बाद भी स्वस्थ नहीं होने से उनके परिजनों में भय व्याप्त है। सूचना मिलने के बाद सर्वशिक्षा अभियान का कोई भी अधिकारी मौके पर आने की जहमत तक नहीं उठा रहा है।



रोग के जांच व उपचार की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ग्राम के मेलनर्स से उपचार कराया गया है। वार्डन आशा राणावत का कहना है कि छात्राओं में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण हैं। इधर अधिकारियों ने बीमार छात्राओं को घर भेजने के निर्देश दिए हैं।



इनमें मंजू, डिम्पल, पूनम, संतोष, कविता, कन्या, जशोदा, रेखा, सावित्री, डिम्पल सेकंड, सुनीता, निर्मला, रिकूं, जयंती, कंचन, मांगी, विद्या, सरोज, पारस व सविता आदि को घर भेज दिया गया है, जबकि दाकू, गायत्री, संतोष, सुशीला, मंजू आदि बीमार चल रही हैं। छात्राओं का उपचार चल रहा है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं है।



अंधेरे में है भवन : आवासीय विद्यालय हाल ही गांव से कुछ दूर नए भवन में स्थानांतरित हुआ है। वर्तमान में वहां न तो बिजली है और नहीं पानी की समुचित व्यवस्था। खाना भी खुले में ही बनता है।



आवासीय विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने की कोई सूचना कंट्रोल रूम पर नहीं आई है। - विजयराम बावल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: