Thursday, Nov 19th, 2009, 6:11 am [IST]  

danik bhaskarमेले में लौटी रौनक, व्यापारी के चेहरे खिले

Bhaskar News

उज्‍जैन. मेला परिसर में बारिश का कीचड़ फैलने से अव्यवस्था हो गई थी। इससे व्यापारी नाराज भी हुए लेकिन पांच दिन से जारी बारिश का दौर जब मंगलवार को थम गया तो उन्होंने राहत की सांस ली।



दरअसल कीचड़ फैलने से लोग मेले में नहीं आ रहे थे। व्यापारियों को यह चिंता सता रही थी कि नुकसान की भरपाई कैसे होगी। बुधवार को धूप निकली और मेले में जमा कीचड़ सूखने लगा। नगर निगम ने भी दिनभर जेसीबी से मलवा हटाने में मदद की।



मेला परिसर में चूरी डलवाई। शाम होते ही मेला फिर चमक उठा। कटलरी व्यापारी मनोज चौधरी ने बताया बुधवार को मेले में अच्छा धंधा हुआ। झूला व्यापारी तेजू बाबा ने कहा कि सप्ताहभर बाद फिर से मेले में झूले चलने लगे हैं।



कबड्डी प्रतियोगिता आज से
कार्तिक मेले में ४६वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता गुरुवार कालिदास स्टेडियम में शुरू होगी। उद्घाटन मैच शाम 5 बजे होगा। शुभारंभ पूर्व विधायक शिवा कोटवाणी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष इकबालसिंह गांधी एवं पूर्व महापौर मदनलाल ललावत के आतिथ्य में होगा।



पाषर्द रामसिंह सिकरवार ने बताया प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, उप्र, महाराष्ट्र, गुजरात की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता २२ नवंबर तक चलेगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: