गौर से इन चेहरों को देखो...
पाली. जरा गौर से इन चेहरों को देखिए। ऐसे संदिग्ध लोग आपके आसपास हो सकते हैं या आपमें से किसी ने ऐसे चेहरे वाले युवकों को देखा हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दे। पुलिस का कहना है कि अकेली महिलाओं को देख ऐसे लोग कभी भी कहीं भी वारदात कर सकते है। बाइक लेकर घुमने वाले ऐसे दो बदमाश पंद्रह दिन के अंतराल में शहर में चैन छिनने की तीन वारदात कर चुके है, लेकिन वे अभी तक भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
पुलिस ने पीड़ित महिलाओं से पूछताछ और उनके द्वारा बताए हुलिए के आधार पर दोनों संदिग्ध युवकों के स्केच जारी कर लोगों को ऐसे अपराधियों को पकड़वाने में मदद की अपील की है। हालांकि आधा दर्जन से अधिक स्पेशल टीमों को संदिग्ध की धरपकड़ के लिए लगाया गया है।
मोबाइल, जेवर छीनने के पुराने मामलों में लिप्त रहे आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं तथा मुखबिरों को और सक्रिय किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे युवक कहीं दिखे या किसी ने देखे हो तो तुरंत पुलिस को इंफरेम करें।
क्यों जारी करना पड़ा स्केच : असल में 1 नवंबर को दिन दहाड़े सूरजपोल इलाके से राह चलती महिला के गले से बाइक पर आए दो युवक सोने की चैन छिन कर भाग गए। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही थी कि तीन दिन बाद ही वीडी नगर से कचहरी परिसर की ओर जा रही एक महिला के गले से शाम को बदमाश चैन छिन कर भाग गए। तीन दिन पहले बालिया बालिका स्कूल के पास एक शिक्षिका के साथ भी वारदात हो गई।
इन तीनों वारदात का तरीका एक जैसा था और बदमाशों का हुलिया भी समान था। बाइक लेकर वारदात करने वाले दो बदमाश हमेशा अकेली महिला पर धावा बोलते है और बाइक की नंबर प्लेट को पैरों से ढकते है। पुलिस ने तीन में ताकत झोंक दी, लेकिन आरोपियों का पता नहीं लगा। इस पर संदिग्ध चेहरे वाले युवकों का स्केच तैयार करवाया गया है।










