Thursday, Nov 19th, 2009, 7:00 am [IST]  

danik bhaskarचुनाव के कारण सेमेस्टर परीक्षाएं एक माह लेट

Bhaskar News

उज्जैन. उज्जैन संभाग में भी इसका असर दिखाई देगा। नगरीय निकाय चुनावों की तिथियां घोषित होने के बाद संभाग में पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं अटक गई हैं जिससे उच्चशिक्षा विभाग का कैलेंडर गड़बड़ा गया है। ये परीक्षाएं करीब एक माह लेट होने के आसार हैं।



उच्चशिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक विक्रम विवि को इस बार पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 3 से 30 नवंबर के बीच लेना थीं लेकिन नगरीय निकाय चुनावों के चलते अब ये समय पर नहीं हो सकेंगी। उज्जैन संभाग सहित प्रदेश में 11 एवं 14 दिसंबर को मतदान है।



मतगणना क्रमश: 15 एवं 17 दिसंबर को होगी। समस्या यह है कि संभाग के कई प्रोफेसरों की चुनाव में डच्यूटी लगाई जाएगी, इसके अलावा कई जिलों में कॉलेज बिल्डिंग का मतगणना के लिए उपयोग किया जाता है, ऐसे में परीक्षाएं समय पर नहीं कराई जा सकती।



17 दिसंबर के बाद होंगी परीक्षाएं: संभाग में 17 दिसंबर को दूसरे चरण की मतगणना है, इसके बाद कॉलेजों का अधिग्रहण समाप्त हो जाएगा। विवि प्रशासन 17 दिसंबर के बाद ही पहले एवं तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं लेने पर विचार कर रहा है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: