Thursday, Nov 19th, 2009, 7:00 am [IST]  

danik bhaskarसड़क के लिए विद्यार्थी ‘सड़क’ पर

Bhaskar News

उज्जैन. आगर-मक्सी बायपास की दुर्दशा को लेकर बुधवार को रहवासी एवं चार स्कूलों के विद्यार्थी सड़क पर उतर आए। उन्होंने कीचड़ में खड़े रहकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद वह तभी हटे, जब वरिष्ठ अधिकारियों ने सड़क जल्दी ठीक करने का आश्वासन दिया।



इस बीच विद्यार्थियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से सवाल भी पूछे। बच्चों ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि बार-बार गड्ढे भरने से काम नहीं चलेगा। हमें सीमेंट-कांक्रीट रोड चाहिए। बच्चों ने कहा कि सर क्या दुर्घटना हो जाएगी तब बनेगा रोड?



आगर-मक्सी मार्ग पर सेंटपॉल के सामने वाले हिस्से पर निर्माण के लिए बुधवार को दो घंटे के दौरान चार बार जाम लगा। पालकों के साथ बच्चों ने भी अधिकारियों के सामने रोष जताया। यह पहला मौका था जब अधिकारी स्कूल पहुंचे तो अभिभावक और शिक्षक एक ओर हो गए और बच्चों ने सीधी बात की।



सर कातिल हो गई है रोड: सेंटपॉल स्कूल में अधिकारियों से स्कूल कैप्टन मयंक शुक्ला ने अपनी बात रखी। मयंक ने कहा सर बच्चे फिसल रहे हैं। सड़क कातिल हो गई। पालक इस चिंता में रहते हैं कि कहीं रोड के कारण बच्चों को चोट न आ जाए।




एसडीएम ने लताड़ा इंजीनियर को: एसडीएम प्रहलाद अमरचिया ने लोनिवि के ए.ई.बी.आर. विश्वकर्मा को उस समय लताड़ लगाई जब वे पालकों से चर्चा कर रहे थे। पालक इस बात पर अड़े थे कि अधिकारियों से चर्चा नहीं करना, कलेक्टर को बुलाएं।



इस पर एसडीएम ने कहा उनकी अनुपस्थिति में मैं उनका प्रतिनिधि हूं और लोनिवि से ए.ई भी। बस यही सुनकर पालक आक्रोशित हो गए। श्री विश्वकर्मा ने कहा दो दिन में काम शुरू हो जाएगा। यह सुनते ही एसडीएम ने कहा आप जाइए यहां से और काम शुरू करवाइए।



बच्चों ने लंच ब्रेक में किया विरोध: रोड निर्माण की मांग को लेकर सेंटपॉल स्कूल के लगभग ३ हजार बच्चों ने लंच ब्रेक के समय विरोध जताया। उन्होंने तब
तक लंच नहीं किया जब तक अधिकारी स्कूल नहीं पहुंचे।



बच्चों और अधिकारियों की चर्चा प्राचार्य सिस्टर रोस्टॉम ने करवाई। शिक्षिकाओं ने भी अपनी बात रखी। प्रकरण दर्ज: आगररोड बायपास व दरगाह चौराहे पर चक्काजाम के मामले में चिमनगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: