Thursday, Nov 19th, 2009, 7:09 am [IST]  

danik bhaskarफर्जी नक्सली संजय तिर्की पिस्तौल सहित गिरफ्तार

भास्कर न्यूज

कापू. कापू पुलिस एवं डीएसपी जीएन बघेल धरमजयगढ़ को सोनपुर क्रेशर मालिक पत्थलगांव निवासी महावीर अग्रवाल ने मोबाइल पर सूचना दी कि एक व्यक्ति सुजुकी गाड़ी पर पिस्तौल लेकर क्रेशर पहुंचा वहां पर नौकर अजीत केरकेट्टा, दयानंद यादव, ड्रायवर चंदन कुजूर कैंप के पास थे। उन्हें पिस्तौल दिखाकर धमकाते हुए पूछा कि तुम्हारा मालिक कहां है और कहां रहता है।

उसे बोल देना परसों 5 लाख रुपए यहां लाकर रख देगा। मेरे आदमी स्कार्पियों पर आएंगे और ले जाएंगे। व्यवस्था नहीं करने पर क्रे शर एवं तुम्हारे मालिक को उड़ा दूंगा बोलकर नौकरों के पास रखे 5 सौ रुपए लेकर चलते बना। जोबी चौक के पास पहुंचकर केश्वर मांझी दुकान पर अपने सुजुकी बाइक पर 3 लीटर पेट्रोल डलवाया पैसा मांगे जाने पर पिस्तौेल अड़ाकर अपना परिचय संजय तिर्की नक्सली बताकर चलते बना।



उक्त घटना की जानकारी डीएसपी धरमजयगढ़ को होने पर डीएसपी द्वारा तत्काल कापू पुलिस रैरूमा, बाकारूमा पुलिस को नाकेबंदी क र अपने मातहत कर्मचारियों को पकड़ लेने का निर्देश दिया। गोलाबुड़ा किलकिला के पास उक्त युवक सुजुकी बाइक पर पुलिस को देखते ही भागने लगा। कापू पुलिस के हेमराज सोन द्वारा रोके जाने पर उन्हें पिस्तौल दिखाकर मार देने की धमकी के बावजूद भी वह उसके ऊपर टूट पड़ा। उसे पकड़कर पुलिस कर्मी कापू कदम चौक पहुंचे। जहां डीएसपी जीएन बघेल मौजूद थे।



तथाकथित उक्त फर्जी नक्सली को पहचान संजय तिर्की उम्र 24 पिता सुखराम तिर्की लैलूंगा निवासी के रुपा में की गई। जो कि लैलूंगा नगर पंचायत वार्ड नंबर 6 का पाषर्द बताया जा रहा है। फिलहाल संजय तिर्की को गिरफ्तार कर भादवि की धारा 392 अपराधिक एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर उनके विभिन्न गिरोहों एवं अपराधों के बारे में पूछताछ कर विवेचना की जा रही है।



कई मामले हैं दर्ज



सरगुजा क्षेत्र में कई लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप भी उस पर है एवं उसके पास खुद की स्कार्पियो गाड़ी खरीद कर अपना गिरोह बनाकर बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की बात भी कही जा रही है। 2003 लैलूंगा थाने में जेल जा चुका है एवं कुरडेगा थाना झारखंड सिमडेगा जेल में 45 दिन तक रह चुका है। इस संबंध में एसडीओपी जीएन बघेल ने बताया कि संजय तिर्की विगत 4-5 सालों से विभिन्न प्रकारों के ठगी, चोरी, डकैती आदि घटनाओं को अंजाम दे चुका है एवं इसकी तलाश बहुत दिनों से थी। इनके पूरे गिरोह का पर्दाफाश शीघ्र किया जाएगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: