मम्मी चलो चलें मेगा बाजार
रायगढ़. भास्कर समूह द्वारा आयोजित मेगा बाजार में लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरी समानों की खरीददारी करने भारी संख्या में शाम होते ही नटवर स्कूल मैदान में आ रहे हैं। मेगा बाजार में खासकर छोटे-छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर अनेक वेराईटी के खिलौनों को लाया गया है।
जहां शाम होते ही बच्चे अपने मम्मी-पापा से जिद करने लगते हैं कि मुझे खिलौने लेने हैं। जहां उनके जिद के सामने मम्मी-पापा की कुछ नहीं चलती और अपने बच्चे को लेकर मेगा बाजार पहुंचती हैं। हैदराबाद के क्रोसिया लेस वर्क से बनी बच्चों के रंग-बिरंगे आयटम के साथ-साथ लेडिज आयटम में नाईटी, स्कर्ट, बनारस से बनारसी साड़ी, सूट, ड्रेस मटेरियल, कोसा साड़ी, फर्नीचर टेबल क्लाथ सहित उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के हेंडलूम बेड शीड, सोफा कवर, दीवान सेट सहित अन्य समानों की महिलाओ, युवतियों द्वारा जमकर खरीददारी की जा रही है। शहर में पहली बार चायनीज आयटमों को मेगा बाजार में लाया गया है। जिसमें एक्सक्लूसीब चायनीज एसी, डाईनिंग टेबल कव्हर, कंबल सहित भारी संख्या में इन समानों की एक विस्तृत रेंज उपलब्ध है। .










