सीनियर डीसीएम ने लगाई कर्मचारियों को फटकार
रायगढ़. माडल स्टेशन बनने के बाद भी रायगढ़ रेलवे स्टेशन में अव्यवस्था जस की तस बनी हुई है। जिसके सुधार के लिए रायगढ़ रेलवे कर्मचारियों का बिल्कुल ही उस ओर ध्यान नहीं जाता था। जिसकी शिकायत पर बिलासपुर रेल मंडल के वरिष्ट मंडल वाणिज्य प्रबंधक एके शम्सी बुधवार को रायगढ़ स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे।
स्टेशन परिसर की साफ-सफाई की लचर व्यवस्था के साथ-साथ टूटे हुए फर्श, शेड से टपकता पानी, भोजनालय में भोजन की व्यवस्था, पार्किग नो पार्किग की व्यवस्था को देखकर रेलवे कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई तथा पूरे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए उसे तत्काल ठीक करवाने का आदेश भी दिया है। यही नहीं स्टेशन परिसर के अंदर का बड़ा गेट जो कि वर्षो से ताला जड़ा हुआ है उस गेट को खोलने का आदेश भी दिया है। जिससे एक गेट से बाहर व दूसरे गेट से अंदर आसानी से प्रवेश किया जा सके।










