बाउंस चेक उगलेगा राशि
रतलाम. पति को दुर्घटना में खो चुकी कलाबाई के हाथों में अब जल्द राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की राशि होगी। जपं पिपलौदा ने कालूखेड़ा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में योजना की राशि जमा करा दी है। कलाबाई बाउंस चेक को बैंक में जमाकर राशि हासिल कर सकती है।
इसके पहले नौ माह पूर्व अपने पति को दुर्घटना में खो चुकी कलाबाई को जपं द्वारा जारी दस हजार रुपए का चेक चेक बाउंस हो गया था जिस पर भास्कर ने बुधवार को ‘जरूरतमंद को मिला सरकारी चेक बाउंस’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।
ऐसे हुई थी गलती- जपं पिपलौदा के सीईओ निर्देशक शर्मा के मुताबिक जब हितग्राही को चेक दिया गया था उस समय खाते में राशि थी लेकिन कुछ दिनों में खाते से लगातार राशि निकलने से खाते में राशि नहीं बची।
इसकी सूचना भी मुझे नहीं मिली। खाते में पर्याप्त राशि जमा करा दी है। बैंक प्रबंधक धनंजय शर्मा ने बताया हितग्राही को राशि प्राप्त करने के लिए स्पीड पोस्ट से सूचना भेजी गई है।










