नेशनल फोटो कॉंन्टेस्ट में देवेंद्र बने सिरमौर
रतलाम. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित 22वीं नेशनल फोटो कॉन्टेस्ट में रतलाम के प्रसिद्ध फोटोग्रोफर देवेंद्र शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
‘बढ़ते कदम ए विजन ऑफ होप’ थीम पर सितंबर में दिल्ली में हुई स्पर्धा में देशभर के सैकड़ों फोटोग्राफरों के छायाचित्र आए थे।
श्री शर्मा के ‘सशक्त होता ग्रामीण परिदृश्य एमपॉवरिंग विलेज’ को ब्लैक एंड व्हाइट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसमें उन्हें 25 हजार रुपए नकद दिए जाएंगे।
इसके मंत्रालय द्वारा बुधवार की शाम घोषित किए गए। परिणामों में द्वितीय पुरस्कार मिदनीपुर (ईस्ट) के संतोष कुमार जाना को तथा तृतीय पुरस्कार कोलकाला के दिब्येंदु डे चौधरी को प्रदान किया गया है।
कलर श्रेणी में गुजरात के डी पटेल को प्रथम, इंदौर के प्रवेश चौरसिया द्वितीय व तृतीय पुरस्कार कोलकाता के श्यामल दास को दिया गया है।
श्री शर्मा अब तक लगभग 45 पुरस्कार जीत चुके हैं। इसमें 12 अंतराराष्ट्रीय तथा 33 राष्ट्रीय स्तर के हैं। उनकी उपलब्धि से नगर के सृजन कैमरा क्लब में खुशी का माहौल है।










