योगासन में गुरुकुल के छात्र जयकिशन प्रथम
दुर्ग. वर्धमान गुरुकुल पारसनगर नगपुरा के छात्र जयकिशन वर्मा ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा नोएडा में 22 वीं राष्ट्रीय खेलकूद समारोह के अंतर्गत आयोजित योग, जूडो एवं योगासन प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व किया।
इसमें सात क्षेत्र, मध्य क्षेत्र, पूर्वी क्षेत्र, पश्चिमी क्षेत्र, उत्तर क्षेत्र, दक्षिण क्षेत्र, दक्षिणी-पूर्वी क्षेत्र के प्रतिभागियों ने भाग लिया। मध्य क्षेत्र से जयकिशन वर्मा ने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए योगासन प्रतियोगिता में व्यक्तिगत रूप से प्रथम स्थान व समूह में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वर्धमान गुरुकुल के अध्यक्ष रावलमल जैन, प्राचार्य माधुरी गीते, चिकित्सक डा. शिव, सचिव संतोष यादव, प्राचार्य तारेंद्र सिंह ठाकुर, पालक समिति की ओर से रामकुमार पटेल, राजेंद्र ठाकुर, उत्तम देवांगन, सरपंच रोहित साहू ने छात्र को शुभकामनाएं दी है।










