Thursday, Nov 19th, 2009, 7:22 am [IST]  

danik bhaskarदुर्ग के गौरवपथ का मूणत ने किया लोकार्पण

भास्कर न्यूज

दुर्ग. नगरीय प्रशासन मंत्री राजेश मूणत ने केबिनेट मंत्री हेमचंद यादव, सांसद व महापौर सरोज पांडेय व निगम सभापति दिनेश देवांगन के साथ गौरवपथ सेंट्रल लाइब्रेरी, फ्लावर स्ट्रीट, स्वावलंबन योजना की दुकानें व तिमंजिले भवन स्वामी विवेकानंद सभागृह का समारोह पूर्वक लोकार्पण किया।



लोकार्पण उत्सव में लोगों को संबोधित करते हुए मूणत ने कहा कि पांच निर्माण कार्यो का एक साथ लोकार्पण करते हुए खुशी हो रही है। जिस सोच व कल्पना के साथ निर्माण किया गया उसका लाभ इस शहर की जनता को लंबे समय तक मिलेगा। गौरवपथ दुर्ग शहर का गौरव होगा। स्वामी विवेकानंद भवन में एक साथ तीन कार्यक्रम आयोजित करने की व्यवस्था इस शहर के लिए शानदार सौगात है। शहर के व्यवस्थित विकास के लिए महापौर की तारीफ की।



उन्होंने मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदेश के विकास का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की खिंचाई भी की। सांसद व महापौर सरोज पांडेय ने कहा कि महापौर के रूप में यह मेरा आखिरी कार्यक्रम है। 10 साल के कार्यकाल में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास किया। शहर की जनता के आशीर्वाद से शहर का विकास करने में सफलता पाई। जिले के प्रभारी मंत्री हेमचंद यादव ने कांग्रेस शासन काल के 50 वर्ष और भाजपा शासन के 5 साल के विकास कार्ये की तुलना करते हुए कहा कि 5 साल में जितना विकास हुआ है उतना विकास कांग्रेस के 50 साल में भी नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विकास की कभी परिकल्पना ही नहीं की। कार्यक्रम को निगम सभापति दिनेश देवांगन ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने अपने भाषण में जनता से आगामी नगरीय निकाय के चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का आग्रह भी किया। इस मौके पर भाजपा नेता शिव चंद्राकर, जयश्री जोशी, डा. चंद्रकला खिचरिया, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, प्रमोद पाटिल, चंद्रशेखर चंद्राकर, प्रवीर मोहन पिंटू, कांशीराम कोसरे, मनहरण मरकाम, उमेश यादव, संतोषी साहू, रीता मेश्राम, सुरेंद्र बजाज, सुरेंद्र मिश्रा, गोपाल सिन्हा, गायत्री साहू, कुलेश्वरी चंद्राकर, अजय वर्मा, देवनारायण चंद्राकर, निगम कमिश्नर एसके सुंदरानी, ईई आरके साहू, आरके जैन, ईश्वरी टिकरिहा, अनिल मनहरे आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर ने किया।



मिला एक करोड़



मूणत ने दुर्ग शहर के रुके विकास कार्यो को पूरा करने के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी। जब भी जरुरत पड़ेगी, पैसा दिया जाएगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: