Thursday, Nov 19th, 2009, 7:35 am [IST]  

danik bhaskarभर आई महापौर की आंखें

भास्कर न्यूज

mahapaurदुर्ग. नगर निगम की सामान्य सभाए की बैठक की विपक्ष के शोर-शराबे व बहिर्गमन के साथ शुरू हुई लेकिन समापन भूली बिसरी यादों के साथ भावपूर्ण माहौल में हुई। निगम की मौजूदा समिति के कार्यकाल की यह आखिरी बैठक थी। सदन में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए सांसद व महापौर सरोज पांडेय की आंखें भर आई।

सदन का संचालन कर रहे सभापति दिनेश देवांगन भावविहल होकर रो पड़े। अपनी भावनाएं शब्दों में व्यक्त न कर सके। वे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पा रहे थे। आखिर में उन्होंने बहुमत से प्रस्तावों को पारित घोषित कर बैठक समाप्ति की घोषणा कर दी। कई अन्य महिला पार्षद भी पांच साल साथ काम करने के बाद अब बिछुड़ने की बेला में भावुक हो गई। निगम सभा की बैठक दोपहर एक बजे हिंदी भवन में शुरू हुई। शुरुआत में सरोज पांडेय के सांसद के रूप में बैठक में शामिल होने पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद जैसे ही सभापति ने बैठक शुरू करने की बात कही नेता प्रतिपक्ष अब्दुल गनी बोलने के लिए उठ गए। उन्होंने बैठक को असंवैधानिक बताते हुए बैठक का बहिष्कार करने की घोषणा की।



बहिष्कार की घोषणा के साथ ही कांग्रेस के सारे पार्षद उठ गए और आसंदी को घेर लिए। वे बैठक की नोटिस 13 नवंबर को जारी होने पर आपत्ति कर रहे थे। उनका कहना था कि जिले में आचार संहिता 16 नवंबर तक लागू थी। सभापति ने आचार संहिता लागू होने के बाद भी बैठक की नोटिस जारी कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: