Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Thursday, Nov 19th, 2009, 2:26 pm [IST]  

danik bhaskarसैनिक से लव मैरिज, पुलिस से मदद

Bhaskar Correspondent

हिसार. गुड़गांव की युवती शारदा ने भिवानी के गांव मंदोली के युवक परमजीत के साथ अंतर्जातीय विवाह कर एसपी से जान माल की सुरक्षा की मांग की है। युवक कैंट में सेना में तैनात है। शारदा ने बताया कि दोनों के पिता सेना में तैनात रहे हैं और उनकी कई जगह इकट्ठी पोस्टिंग रही है।

इस दौरान वह परमजीत के संपर्क में आई और जान-पहचान हो गई। फिलहाल उसका परिवार गुड़गांव में रह रहा है। उसने बीते 14 अक्टूबर को नागोरी गेट स्थित आर्य समाज मंदिर में परमजीत के साथ मर्जी से शादी कर ली तथा अब उसके पति को उसके परिजनों से जान का खतरा बना हुआ है। उनकी जान माल की रक्षा की जाए। एसपी ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: