Thursday, Nov 19th, 2009, 7:47 am [IST]  

danik bhaskarचालीस हजार में बोलेरो!

भास्कर न्यूज

जोधपुर. ग्रामीण जिला पुलिस ने बुधवार को लूणी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से एक वाहन चोर गिरोह और एक अन्तरराज्यीय तार चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 40 हजार में बेची गई चोरी की एक बोलेरो जीप व एक कार जब्त की गई है।



एसपी (ग्रामीण) शरत कविराज ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम व लूणी थानाधिकारी के सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर गुड़ा विश्नोइयान निवासी मंगलाराम के पुत्र खमुराम (40) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की बोलेरो जीप बरामद की। पूछताछ में उसने यह गाड़ी मोटाई थाना जाम्बा हाल विश्नोई किराणा स्टोर कुडी निवासी ओमाराम पुत्र बलवन्ताराम से 40 हजार रुपए में खरीदना बताया।



इस पर पुलिस ने बलवंताराम को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह पुलिस ने अन्तरराज्यीय तार चोर गिरोह का खुलासा कर इसके सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर जोधपुर शहर से कुछ लोग चोरी करने के उद्देश्य से कल्याणपुर की ओर रवाना होने की सूचना मिली। इस पर लूणी थाना पुलिस के साथ विशेष टीम ने धवा चौकी पर नाकाबंदी की।



इस दरम्यान जोधपुर की ओर से एक कार आती दिखाई दी। रुकवाने की कोशिश करने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। कार में सवार गिरोह के सरगना रमेश पुत्र रूपाराम निवासी गुडा विश्नोईयान के साथ सलीम उर्फ अली हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन निवासी खानपुरा मंदसौर (मध्यप्रदेश), ओमसिंह पुत्र पुनमसिंह निवासी कालब कलां थाना रायपुर जिला पाली तथा जाकिर हुसैन पुत्र नूर मोहम्मद निवासी शिव बस्ती मसूरिया को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली।



तार काटने में माहिर



आरोपियों ने हाल ही बाणियावास से मोडी के बीच 11 के.वी. लाइन के 25 खम्भों से तार काटकर चुरा लिया था। इस मामले में गिरोह के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। इससे पूर्व आरोपियों ने झंवर, बालेसर, पाली, व बाड़मेर थाना क्षेत्र में तार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।



गिरोह के सरगना रमेश के खिलाफ पुलिस थाना रोहट, गुडा एन्दला, रानी, बायतु, लोहावट, देचु, शेरगढ, नौसरा, नौखा, सूरसागर, बासनी, लूणी, झंवर से तार चोरी के प्रकरणों में चालान किया जा चुका हैं। पुलिस को दोनों गिरोह से और भी चोरी की वारदातों के खुलने की उम्मीद है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: