Thursday, Nov 19th, 2009, 7:49 am [IST]  

danik bhaskarउच्च न्यायालय के न्यायाधिपति 21 को श्रीगंगानगर में

भास्कर न्यूज

श्रीगंगानगर. राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष करणीसिंह राठौड़ 21 नवंबर की सुबह श्रीगंगानगर आएंगे।



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि राठौड़ हनुमानगढ़ से रवाना होकर सुबह साढ़े दस बजे श्रीगंगानगर आएंगे। शाम साढ़े चार बजे वे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेंगे। बैठक में जिला मुख्यालय के समस्त न्यायिक अधिकारी, राजस्व, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित लीगल एड अथॉरिटी के सदस्य व बारसंघ अध्यक्ष भाग लेंगे।



बैठक में नरेगा, राजस्व, लोक अदालतों व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों के संचालन के बारे में चर्चा की जाएगी। अगले दिन राठौड़ सुबह आठ बजे सरदारशहर के लिए रवाना होंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: