Thursday, Nov 19th, 2009, 7:55 am [IST]  

danik bhaskarभाजपा को उखाड़ फेकें: विजय दुबे

Bhaskar News

ग्वालियर. नगरीय निकाय चुनाव में कांग्र्रेस पार्टी ने तय किया है कि जो वार्ड सामान्य श्रेणी के अन्तर्गत हैं, उनमें सिर्फ सवर्ण वर्ग के लोगों को ही टिकट दिए जाएंगे। यह बात जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक विजय दुबे ने बुधवार को कांग्र्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही। इस अवसर पर संगठन प्रभारी राजेन्द्र भारती भी मौजूद थे।



उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह साल से निगम परिषद पर लगातार भाजपा का कब्जा रहा है। भाजपा शासन में शहर की हालत जर्जर बनी हुई है। कांग्र्रेस कार्यकर्ता को निकाय चुनाव में मेहनत कर निगम परिषद में पार्टी का परचम लहराकर भाजपा को उखाड़ फेंकना है।



इस बार निकाय चुनाव में कांग्र्रेस योग्य कार्यकर्ताओं को ही टिकट देगी। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपना बायोडाटा दिया, लेकिन किसी भी कार्यकर्ता ने मतदाता सूची नहीं लगाई जबकि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश हैं कि निकाय चुनाव में कार्यकर्ता को ही पार्षद पद के लिए टिकट दिया जाए।



इसके अलावा एक अहम निर्णय लिया गया है कि आरक्षित वाडरें को छोड़कर जो वार्ड सामान्य की श्रेणी में आते हैं, में सिर्फ सवर्णो को ही टिकट दिया जाएगा। जिस वार्ड में सामान्य वर्ग का प्रत्याशी चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं है, वहां दूसरे वार्ड के कार्यकर्ता को मौका दिया जाएगा।



संगठन प्रभारी भारती ने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही टिकट देने की है। बैठक में पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, डॉ. रघुनाथ राव पापरीकर, प्रदेश महामंत्री अशोक शर्मा, प्रेमसिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष प्रकाश खण्डेलवाल, महाराज सिंह पटेल, मुन्नालाल गोयल, शील खत्री आदि उपस्थित थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: