Thursday, Nov 19th, 2009, 7:57 am [IST]  

danik bhaskarश्रीगंगानगर-अनूपगढ़ में भी स्वाइन फ्लू!

भास्कर न्यूज

श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर के साथ अब अनूपगढ़ में भी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। दोनों क्षेत्रों में दो रोगियों का पता लगा है, जिनमें एक रोगी में टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। दूसरे रोगी का सैंपल जांच के लिए मुंबई भेजा गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों क्षेत्रों में विभागीय अधिकारियों को सतर्क कर दिया है।



सीएमएचओ डॉ. बीएल मिश्रा ने बताया कि अनूपगढ़ में वार्ड नंबर आठ की युवती लक्ष्मणगढ़ के मोदी कॉलेज में अध्ययनरत है। कॉलेज में उसे फ्लू की शिकायत होने पर उसके परिजन दो-तीन दिन पहले उसे अनूपगढ़ ले आए थे। यहां करीब छह घंटे रहने के बाद उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे तत्काल जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल ले गए।

वहां उसकी जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अस्पताल प्रशासन से उक्त युवती की बुधवार को रिपोर्ट आने के बाद अनूपगढ़ में तुरत-फुरत में टीम गठित की गई। ब्लॉक सीएमओ डॉ.सिद्धू के नेतृत्व में वार्ड नंबर आठ में सर्वे किया गया। फिलहाल वहां खांसी, जुकाम व बुखार का रोगी नहीं मिले हैं। फिर भी टीम को सतर्क रहने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि मोदी कॉलेज में ही अध्ययनरत श्रीगंगानगर की युवती में भी फ्लू के लक्षण पाए गए थे। वह घर पर उपचाराधीन है।

सीएमएचओ ने बताया कि दूसरा मामला मुख्यालय पर सामने आया है। यहां जवाहरनगर का युवक करीब 10-15 दिन पहले पिता का इलाज कराने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल गया था। वहां चार दिन बाद रहने के बाद वह श्रीगंगानगर लौटा। बुधवार को बुखार के साथ खांसी-जुकाम तथा सांस की शिकायत होने पर उसे टांटिया अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे आस्था किडनी अस्पताल रैफर किया गया। शाम को उसे जयपुर रैफर किया गया। उक्त रोगी का रैनबेक्सी लैब ने सैंपल लिया है। रिपोर्ट दो दिन में आने के बाद ही उसके स्वाइन फ्लू रोगी होने की पुष्टि हो सकेगी। एहतियात के तौर पर दोनों के परिजनों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नहीं जाने, अधिकाधिक हाथ धोने तथा खांसी, जुकाम व बुखार होने पर स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने को कहा गया है।



लैब संचालकों को लिखे पत्र



स्वाइन फ्लू के रोगी पता लगने पर सीएमएचओ ने शहर की तीन लैब को पत्र लिखे हैं। सीएमएचओ ने बताया कि रैनबेक्सी व डॉ. लाल पैथ लैब की श्रीगंगानगर स्थित शाखाओं तथा टंडन लैब को पत्र लिखकर फ्लू के किसी संदिग्ध रोगी का पता लगने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के लिए कहा गया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: