मुख्यमंत्री गहलोत कल जोधपुर आएंगे
भास्कर न्यूज
जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय दौरे पर 20 नवंबर को जोधपुर आएंगे। उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिक्षा मंत्री मास्टर भंवरलाल ने बताया कि गहलोत 20 व 21 नवंबर को जोधपुर के दौरे पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि गहलोत संभवत: अपने गृहनगर में मेयर के उम्मीदवार रामेश्वर दाधीच व पार्षद पद के लिए पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
shopping










