Thursday, Nov 19th, 2009, 8:17 am [IST]  

danik bhaskarरेजीडेंट डॉक्टर्स ने की शराबी की धुनाई

भास्कर न्यूज

अजमेर. जवाहर लाल नेहरु अस्पताल में बुधवार दोपहर रेजीडेंट डॉक्टरों ने एक व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। युवक शराब के नशे में वार्ड में चला गया था और डॉक्टरों से विवाद कर रहा था।



धुनाई के बाद युवक को अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस चौकी में पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक पर पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गंगापुर निवासी महेंद्र कुमार बुधवार दोपहर मेल सर्जिकल वार्ड दो में भर्ती अपने परिचित से मिलने आया। इस दौरान उसने शराब पी रखी थी। जब वह वार्ड में पहुंचा तो रेजीडेंट डॉक्टर्स की एक टीम उक्त मरीज का उपचार कर रही थी।



महेंद्र ने डॉक्टर्स की टीम को रोककर उनसे सवाल—जवाब करने लगा। एक डॉक्टर ने उसे वार्ड से बाहर जाने की सलाह दी तो महेंद्र झल्ला उठा और चिल्लाते हुए देख लेने की धमकी दी। साथ ही उसने डॉक्टर्स को खुद की बताई दवा ही मरीज को देने के लिए कहा।



यह सलाह डॉक्टर्स को नागवार गुजरी और बात बढ़ने पर उन्होंने महेंद्र की धुनाई कर दी। इससे महेंद्र की नाक व मुंह से खून निकलना शुरू हो गया। बाद में महेंद्र को पुलिस चौकी ले जाया गया। जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: