Thursday, Nov 19th, 2009, 8:30 am [IST]  

danik bhaskarबिकेंगे सदी के सबसे बड़े ‘हीरोज’

Agency

न्यूयार्क. प्रसिद्ध काटरून रचनाकार जो कुबर्ट ने हाल में ही एक बयान में कहा था कि वह अपनी पुरानी रचनाओं को भूल नए काम में जुटे हैं लेकिन लाखों दीवानों के लिए उनकी पुरानी रचनाएं अभी भी यादगार हैं। ऐसे ही कुछ खुशनशीब और पैसेवाले प्रशंसकों को उनकी 18 रचनाओं को खरीदने का मौका मिलने वाला है।



ये 18 पन्ने- कॉमिक्स के कवर और अंदर के पन्नों से लिए गए हैं। 83 वर्षीय कुबर्ट ने अपनी कई रचनाओं को डल्लास के हेरिटेज नीलामीघर को दे दिया है। हेरीटेज के अधिकारी के मुताबिक ‘जो उन महान लोगों में से है जो जिन्होंने पिछले पचास सालों में कॉमिक्स की दुनिया में महान काम किया है।’ कॉमिक्स के गंभीर प्रशंसकों के लिए यह पूरा संग्रह मुंह में पानी लाने वाला है। हालांकि कुबर्ट में खुद कोई खास उत्साह नहीं है। वह कहते हैं कि उन्हें अपने काम से इतना प्यार भी नहीं है।



कुबर्ट हमेशा से अपनी पिछले काम के आलोचक रहे हैं। अपने काम के बारे में बात करते हुए कुबर्ट कहते हैं,‘एक पेज बनाने के पांच डॉलर कमाते हुए मैंअपने पिता से ज्यादा कमा रहा हूं, जो कि एक कसाई थे। हालांकि उन्हें मुझे इतने पैसे नहीं देने चाहिए थे क्योंकि मेरा काम बेकार था।’



कुबर्ट अपने शुरुआती करियर के दौरान कॉमिक्स जगत की बड़ी हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं। आर्ची के जनक बॉब सैंटाना जैसे महानायकों के साथ काम कर चुके कुबर्ट ने सबसे ज्यादा प्रशंसा ‘थोर’ के पात्र से पाई। हेरीटेज के अधिकारी हिग्नाइट कहते हैं,‘कॉमिक आर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि लोग इसे गंभीर नहीं मानते। यह सबकुछ भावना का मामला है।’लेकिन भावनाओं से बड़ा भी कुछ है क्या?

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: