Thursday, Nov 19th, 2009, 8:48 am [IST]  

danik bhaskarसर्राफा बाजार बेमियादी बंद रखने की चेतावनी

Bhaskar News

उदयपुर. चेन स्नेचिंग के आरोपियों से चेन खरीदने के मामले में गिरफ्तार व्यापारी की जमानत होने के बाद दोबारा गिरफ्तार किए जाने पर उदयपुर सर्राफा संघ के व्यापारी एकजुट हो गए हैं।



गिरफ्तारी के विरोध में व्यापारियों ने गुरुवार को शहर के घंटाघर व उसके आसपास के सर्राफा बाजार को अनिश्चितकाल के लिए बंद रख प्रदर्शन करने, जुलूस निकालकर चक्का जाम करने की घोषणा की है।



इस संबंध में राजस्थान सर्राफा संरक्षक व उदयपुर सर्राफा संघ अध्यक्ष इंदरसिंह मेहता व महामंत्री बसंतीलाल चावत का कहना है कि पिछले माह हिरणमगरी पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह पकड़ा था। इस गिरोह से सोने की चेन खरीदने के आरोप में बड़ा बाजार में सर्राफा व्यवसायी कालाजी गोराजी निवासी रमेश पुत्र मांगीलाल जैन को 20 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।



गिरफ्तारी के 58 दिनों के बाद रमेश की हाईकोर्ट से जमानत हुई। पदाधिकारियों का कहना है कि रमेश के भाई पारस गोदावत की बीते दिनों मृत्यु के बाद भी उसे दाह संस्कार के समय आतंकवादी की तरफ घेरे में रखा गया।



चोरी की चेन खरीदने के मामले में पहली बार एक व्यापारी से ऐसा व्यवहार किया गया। यहीं नहीं हाईकोर्ट से जमानत मिलने की पुलिस को भनक लग गई। इसलिए पुलिस ने गोवर्धन विलास थाने के दूसरे मामले में रमेश को जेल से ही प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।



इससे आक्रोश में आकर व्यापारियों ने गुरुवार को सर्राफा बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। मेहता ने बताया कि सभी सर्राफा व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान अनिश्चितकाल के लिए बंद रखकर गुरुवार सुबह दस बजे घंटाघर एकत्रित होंगे।



इसके बाद घंटाघर, जगदीश चौक, बड़ा बाजार व आसपास के इलाके में विरोध स्वरूप जुलूस निकाल कर चक्काजाम किया जाएगा। व्यापारी की जमानत न होने तक सर्राफा संघ ने बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: