Thursday, Nov 19th, 2009, 8:49 am [IST]  

danik bhaskarबीकानेर में लगातार तीसरे दिन दो रोगी

Bhaskar Correspondent

swineबीकानेर. बुधवार को लगातार तीसरे दिन बीकानेर में दो नए स्वाइन फ्लू रोगी रिपोर्ट होने के बाद इस रोग का दायरा बढ़ने की आशंका बलवती हो गई है। नए रिपोर्ट हुए रोगियों में एक बीठनोक गांव का है जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है वहीं एक महिला कसाइयों की बारी क्षेत्र की है।



ऐसे में अब स्कूलों के बाद शहर की कॉलोनियों-मोहल्ले और गांवों तक भी यह बीमारी फैलने लगी है। मंगलवार को आर्मी पब्लिक स्कूल की एक स्टूडेंट को इस बीमारी की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को इस स्कूल में पहुंची जहां नवमी तक के बच्चों की छुट्टी हो चुकी थी।



मगर बड़ी कक्षा में पढ़ने वालों की एक्स्ट्रा क्लास चल रही थी। सीएमएचओ डा.सी.बी.धानावत के मुताबिक, इस टीम ने लगभग दो सौ बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्राचार्य शशि शर्मा के मुताबिक, स्कूल में 23 नवंबर तक छुट्टी घोषित कर दी है। इससे पहले बीबीएस और सेंट्रल एकेडमी स्कूल के एक-एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर वहां छुट्टी घोषित की जा चुकी है।



दूसरी ओर स्वाइन फ्लू की आशंका में पीबीएम अस्पताल पहुंचने वाले लोगों की तादाद भी बढ़ रही है। बुधवार को विशेष आउटडोर में 44 रोगी पहुंचे जिनमें से एक महिला को भर्ती किया गया वहीं आपातकालीन इकाई में पहुंचे एक रोगी को भी इसी बीमारी के संदेह में भर्ती किया गया है। दोनों के सेंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।



अस्पताल के स्वाइन फ्लू नॉडल प्रभारी डा.वी.बी.सिंह के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती रोगियों की तादाद आठ हो गई जिनमें से तीन पॉजिटिव है और पांच की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बुधवार को इस वार्ड में भर्ती की गई एक पॉजिटिव महिला पहले से ही अस्पताल के दूसरे वार्ड में भर्ती थी और उसे निमोनिया का इलाज दिया जा रहा था।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: