Thursday, Nov 19th, 2009, 8:50 am [IST]  

danik bhaskarकांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी पर संतानें छिपाने का आरोप

भास्कर न्यूज

कानोड़. नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर गलत बयानी का आरोप है। शिकायत है कि प्रत्याशी ने कम संतानें बताईं। दूसरी ओर, प्रत्याशी ने आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। रिटर्निग अधिकारी तथा वल्लभनगर एसडीएम नरेन्द्रसिंह चौहान को इस संबंध में बुधवार को ज्ञापन दिया गया।



इसमें बताया गया कि नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी देवा पुत्र हुकमसिंह मीणा ने नाम निर्देशन पत्र में दो संतानें बताकर गलत जानकारी दी गई। पर्चे में बताए पुत्र पुष्कर (2) व पुत्री लक्ष्मी (6) के अलावा देवा के दो बेटियां और एक बेटा भी है।



उनकी दूसरी बेटी राधा का जन्म 15 नवंबर, 01 व तीसरी गोपी का जन्म 26 अप्रैल, 03 का बताया गया। ये दोनों कानोड़ क्षेत्र के करूमड़िया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में दूसरी व तीसरी कक्षा में पढ़ती हैं। पांचवीं संतान बेटे का जन्म पिछले साल 6 अगस्त को हॉस्पिटल में बताया।



इसके साथ कांग्रेस प्रत्याशी की तीन और संतानों की स्कूल व जन्म संबंधी प्रमाण भी सौंपे गए हैं। ज्ञापन में बताया कि देवा के तीन संताने 1995 के बाद हुई हैं। वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीरसिंह की अगुवाई में यहां ब्रrापुरी निवासी अनिलकुमार शर्मा की ओर से ज्ञापन दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में राजेन्द्रसिंह व अधिवक्ता भगवतीलाल जैन भी शामिल थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: