गैस आपातकालीन सेवा आज से
उदयपुर. गैस कंपनियों द्वारा आपातकालीन सेवा से पीछे हटने के बाद जिला प्रशासन और गैस एजेंसियों के संयुक्त प्रयास के तहत अंबामाता गैस सर्विस गुरुवार से आपातकालीन सेवा देगी।
जिला रसद अधिकारी हिम्मत सिंह भाटी ने बताया कि शहर की सभी गैस एजेंसियों के लिए कार्यालय समय के बाद किसी भी आपातकालील सेवा के लिए अंबामाता गैस सर्विस के चार कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। यह सेवा शाम 6 बजे से सुबह 9 बजे तक उपलब्ध होगी। कार्यालय समय के दौरान गैस एजेंसियां स्वयं इसके लिए उत्तरदायी होंगी।
चार कर्मचारी नियुक्त : अंबामाता गैस सर्विस के पदाधिकारी सुनील जोशी ने बताया कि शहर को चार क्षेत्रों में विभक्त किया गया है। क्षेत्र के अनुसार चार कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है जो अपनी सेवाएं देंगे। यह सेवा अवकाश के दिन भी संचालित रहेगी।
आपात सेवा नंबर एक
इसके तहत ओटीसी, रानीरोड, अंबावगढ़, चांदपोल, जगदीश चौक, भट्टियानी चौह्टा, पीछोली, रावजी का हाटा, गणोशघाटी, मुल्लातलाई, सज्जननगर, रामपुरा तथा आसपास का क्षेत्र। इन क्षेत्र में कृष्णा सिंह को जिम्मा सौंपा गया है।
आपात सेवा नंबर दो
इसके तहत हाथीपोल, देहलीगेट, धानमंडी, शक्तिनगर, अशोकनगर, भूपालपुरा, एम बी हॉस्पीटल, हिरणमगरी सेक्टर—9 से 14, गोवर्धन विलास, उदियापोल, पुलिस लाइन, रेती स्टैंड, मालदास स्ट्रीट, कोलपोल, बड़ा बाजार आदि क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों के लिए नरेश साहू को आपातकाल सेवा के लिए नियुक्त किया गया है।
आपात सेवा नंबर तीन
इसके तहत भुवाणा, सुखेर, बड़गांव, बेदला, फतहपुरा, सेहलीनगर, देवाली, शोभागपुरा, मधुवन, सरदारपुरा, चेटक सर्किल, जिंक कॉलोनी का क्षेत्र। इन क्षेत्रों के लिए पुष्कर भोई को आपातकालीन सेवा के लिए नियुक्त किया गया।
आपात सेवा नंबर चार
इसके तहत हिरणमगरी सेक्टर 3 से 8, मनवाखेड़ा, प्रतापनगर, सुन्दरवास, आयड़, विश्वविद्यालय मार्ग, पानेरियों की मादड़ी, टेकरी, गारियावास, सुभाषनगर, एम बी कॉलेज मार्ग, दुर्गानर्सरी रोड आदि क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों के लिए चंद्रेश सेन को आपातकालीन सेवा के लिए नियुक्त किया गया है।
कर्मचारियों को प्रशिक्षण
आपातकालीन सेवाओं से जुड़े सभी कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।आग बुझाने के उपकरण कर्मचारियों को आपातकाल संबंधित किसी भी घटना से मुकाबला करने के लिए आवश्यक उपकरण भी मुहैय्या कराए गए हैं। आग बुझाने के लिए फाइरेक्स उपलब्ध कराया है।
आपातकालीन सेवा के अतिरिक्त
आपातकालीन समय के अतिरिक्त कोई उपभोक्ता अंबामाता गैस सर्विस से सेवा चाहेगा तो उसे निर्धारित शुल्क के तहत सेवा उपलब्ध होगी।
आपातकालीन सेवा में नियुक्त कर्मचारियों के दूरभाष नंबर
कृष्णा सिंह 9928514507
नरेश साहू 8003180021
पुष्कर भोई 9950500219
चंद्रेश सेन 9314119985










