Thursday, Nov 19th, 2009, 9:01 am [IST]
शाहिद बाय चांस
Bhaskar.com
मुंबई. सुनने में आया है कि शाहिद कपूर व जेनेलिया डिसूजा अभिनीत केन घोष की फिल्म ‘चांस पे डांस’ काफी कुछ शाहिद कपूर की बायोग्राफी है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार केन की फिल्म की कथावस्तु शाहिद के जीवन से काफी मिलती है। अब तो खुद शाहिद भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। उनका कहना है ‘इस फिल्म के कई सीन मेरे निजी जीवन से मेल खाते हैं, लेकिन ऐसा जान-बूझकर नहीं किया गया। यह संयोग ही है।’










