Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Thursday, Nov 19th, 2009, 9:15 am [IST]  

danik bhaskarरहमान के लिए गाएंगी कैटरीना

Bhaskar.com

मुंबई. अब तक खुद को बाथरूम सिंगर मानने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ अब प्रोफेशनली तौर पर एक गीत के लिए अपनी आवाज देने जा रही हैं। ऐसा वह ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान की खातिर करने जा रही हैं। दरअसल रहमान बच्चों की नर्सरी की कविताओं और प्रेरणादायक गीतों का एक एलबम बना रहे हैं, जिसे वह अगले साल रिलीज करना चाहते हैं।



सुनने में आया है कि शुरुआत में कैटरीना सिर्फ इसके एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी उत्तरोत्तर सफलता को देखते हुए उनसे एलबम के लिए गीत भी गाने को कहा गया। रहमान की रचनाओं को कैटरीना पहले अंग्रेजी में ही गुनगुनाने वाली थीं, लेकिन अब वह हिंदी में भी गाएंगी। ऐसा तब है जबकि अब भी उनके बोलचाल का लहजा ब्रिटिश है और उन्होंने कुछ समय पहले ही हिंदी सीखना आरंभ किया है।



इस बारे में कैटरीना का कहना है, ‘मैं हमेशा नई चुनौतियों के लिए तैयार रहती हूं। गाना अपने आप में ही एक चुनौती है, क्योंकि मैंने पहले कभी प्रोफेशनल तौर पर नहीं गाया है। अंग्रेजी में गाना थोड़ा आसान होता, लेकिन मैं मुश्किलों से नहीं घबराती। आखिर मैं हिंदी में क्यों नहीं गा सकती? कई बार लोग मेरे हिंदी बोलने पर टिप्प्णी करते हैं। मैं इसे सुधारने की अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रही हूं।’ बहरहाल, कैट के दृढ़ इरादों को देखकर लगता है कि उनकी यह कोशिश भी सफल होगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: