Thursday, Nov 19th, 2009, 9:36 am [IST]  

danik bhaskarअब होने लगे वादों पर हस्ताक्षर

Bhaskar News

सीकर. घर पर वोट मांगने के लिए आने वाले उम्मीदवारों से अब जनता सीधे सवाल-जवाब करने लगी है। नगर परिषद चुनाव को लेकर भास्कर की ओर से रखे गए महिला टॉक शो में यह मुद्दा खुलकर सामने आया कि जीत के बाद जनप्रतिनिधि वादों से मुकर जाते हैं।



जिन्हें याद दिलाने के लिए मतदाताओं ने उम्मीदवारों से वादों पर हस्ताक्षर लेने का फैसला लिया। महिलाओं ने बुधवार को मुहिम की शुरुआत भी कर दी। उम्मीदवारों को मतदाताओं के कई सवालों का सामना करना पड़ा, तो कहीं वादों के विश्वास के लिए हस्ताक्षर तक करने पड़े।



राधाकिशनपुरा स्थित यादव कालोनी निवासी स्कूल प्रिंसिपल प्रेमलता शर्मा ने वोट मांगने के लिए आने वाली वार्ड ३८ से पार्षद की निर्दलीय उम्मीदवार मंजू शर्मा से वादों को पूरा करने के लिए हस्ताक्षर करवाए। खास बात यह है कि भास्कर कार्यालय में भेजी गई हस्ताक्षरित प्रतिलिपि में उन्होंने स्वयं की नहीं बल्कि पूरे वार्ड की चुनिंदा समस्याओं को शामिल किया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: