Thursday, Nov 19th, 2009, 9:41 am [IST]  

danik bhaskarमोदी की एमबीए छात्रा की मौत

Bhaskar News

सीकर. मोदी संस्थान की एमबीए छात्रा की मंगलवार देर रात एसके अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। डाक्टरों ने लक्षण के आधार पर स्वाइन फ्लू की आशंका जताई थी, लेकिन जांच से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।



मोदी संस्थान में पढ़ने वाली शहर के सालासर स्टैंड निवासी छात्रा प्रति माथुर (21) पुत्री ओमप्रकाश माथुर को शनिवार को बुखार, खांसी की दिक्कत हुई थी। उपचार के बाद वह ठीक हो गई थी, लेकिन मंगलवार रात डेढ़ बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो परिजन उसे एसके अस्पताल ले गए।



यहां पर जांच में डाक्टरों ने उसे स्वाइन फ्लू आशंकित मानते हुए आइसोलेशन में भर्ती कर दिया। आक्सीजन भी लगाया गया। उपचार के दो घंटे बाद ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।



छात्रा की मौैत से मोदी संस्थान में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमएचओ के मुताबिक, छात्रा के फेफड़े में इंफेक्शन (सेप्टीसीनिया) पाया गया, लेकिन स्वाइन फ्लू की जांच न हो सकने के कारण यह कहा नहीं जा सकता है कि मौत स्वाइन फ्लू के कारण हुई।



उधर, शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रा के घर पहुंचकर परिवार के 19 लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव की दवा पिलवाई। सीएमएचओ के मुताबिक, परिवार के लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव रखने और परिवार के किसी भी सदस्य की तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य महकमे को सूचित कर उपचार की सलाह दी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: