Thursday, Nov 19th, 2009, 9:43 am [IST]  

danik bhaskarशेखावाटी में दूसरी मौत

भास्कर न्यूज

सीकर/ झुंझुनूं. स्वाइन फ्लू से झुंझुनूं में तीन दिन के भीतर दूसरी मौत हो गई। तीन दिन पहले पांच माह के अंकित की मौत हो गई थी। सीकर में बुधवार को चार पॉजिटिव केस पाए गए वहीं मोदी कॉलेज की स्वाइन फ्लू संभावित छात्रा की मौत हो गई।



झुंझुनूं जिले के चनाना गांव के ऋषिराजसिंह शेखावत (25) की स्वाइन फ्लू से मंगलवार शाम जयपुर के साकेत अस्पताल में मौत हो गई। ऋषिराज बड़ागांव के गोमतीदेवी कॉलेज में लेक्चरर था।



12 नवंबर को बुखार होने पर उसे चनाना के स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाया गया, वहां से उसे झुंझुनूं और फिर दो दिन बाद जयपुर रैफर कर दिया गया था। उधर, सीकर सीएमएचओ डा. आरके मीणा ने बताया कि जयपुर में पढ़ने वाले पलसाना निवासी तरुण कुमार (19), खंडेला के शेख मोहम्मद (10) और फतेहपुर स्थित कस्तूरबा आवासीय संस्थान में पढ़ने वाली आबिदा पुत्री सलीम, दांतारामगढ़ के बाय अन्तर्गत कांटिया निवासी वीरेंद्रसिंह (14) पुत्र रामसिंह जांच में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए।



चारों ने जयपुर में जांच कराई थी। मेडिकल टीम ने चारों पीड़ितों के घर पहुंचकर परिजनों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों की जांच की और दवाइयां बांटी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: