Thursday, Nov 19th, 2009, 4:22 pm [IST]  

danik bhaskarनिफ्टी 5,000 के नीचे बंद

ShareManthan.in

sensex_07

कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 213 अंकों की गिरावट के साथ 16,786 पर रहा। निफ्टी 66 अंकों की कमजोरी के साथ 4,989 पर बंद हुआ। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.48% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.67% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.08% की कमजोरी आयी।
आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत मिली-जुली हुई। सेंसेक्स खुलते ही कल के बंद स्तर 16,999 से 6 अंक ऊपर 17,005 तक चला गया यानी सेंसेक्स ने 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार कर लिया। जबकि निफ्टी कमजोरी के साथ खुला। लेकिन कुछ ही देर के बाद सेंसेक्स लाल निशान पर चल गया और यह एक बार फिर 17,000 के स्तर के नीचे चला गया। दोपहर बाद के कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट बढ़ गयी। निफ्टी 5,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया। आज के कारोबार में सेंसेक्स ने ऊपर की ओर 17,005 का आँकड़ा और नीचे की 16,712 का स्तर छुआ, जबकि निफ्टी ने ऊपर की ओर 5,043 का आँकड़ा और नीचे के ओर 4,964 का स्तर छुआ। आखिरकार सेंसेक्स 1.25% और निफ्टी 1.30% की गिरावट के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सभी सूचकांकों में कमजोरी का रुख रहा। रियल्टी सूचकांक में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गयी। यह सूचकांक 4.4% नीचे लुढ़का। बैंकिंग सूचकांक को 1.95%, धातु सूचकांक को 1.8%, टीईसीके सूचकांक को 1.35%, ऑटो सूचकांक को 1.35%, पीएसयू सूचकांक को 1.25%, आईटी सूचकांक को 1.2%, पावर सूचकांक को 1%, तेल-गैस सूचकांक को 1% और कैपिटल गुड्स सूचकांक को 1% का घाटा उठाना पड़ा। हेल्थकेयर सूचकांक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक और एफएमसीजी सूचकांक में भी 1% से कम की कमजोरी आयी।

सेंसेक्स के 27 शेयरों को आज घाटा उठाना पड़ा, जबकि 3 शेयरों को फायदा हुआ। सबसे ज्यादा नुकसान जयप्रकाश एसोसिएट्स के शेयर को हुआ। इसका शेयर 4.5% नीचे गिर गया। रिलायंस इन्फ्रा को 3.9%, डीएलएफ को 3.7% और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को 3.5% का घाटा सहना पड़ा। रिलायंस कम्युनिकेशंस, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, सन फार्मा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, हीरो होंडा, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ओएनजीसी और टीसीएस के शेयर में 1% से अधिक की कमजोरी आयी। इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, आईटीसी, टाटा पावर, लार्सन एंड टुब्रो, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, बीएचईएल, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में भी गिरावट का रुख रहा। दूसरी ओर, एचडीएफसी को 0.44%, एसीसी को 0.41% और विप्रो को 0.08% का मामूली फायदा हुआ।   

बाजार आज दोपहर 2.30 बजे 
दोपहर बाद के कारोबार में भारतीय शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ गयी है। दोपहर करीब 2.30 बजे सेंसेक्स 196 अंकों की गिरावट के साथ 16,803 पर है, जबकि निफ्टी 5,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया। इस समय  यह 68 अंकों की कमजोरी के साथ 4,987 पर है।  एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.42% की गिरावट दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.43% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.72% की कमजोरी है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सभी सूचकांकों में कमजोरी का रुख है। रियल्टी, आईटी, बैंकिंग और टीईसीके सूचकांकों में सबसे ज्यादा कमजोरी दिख रही है। सेंसेक्स के गिरने वाले शेयरों में जयप्रकाश एसोसिएट्स का शेयर सबसे कमजोर चल रहा है। यह करीब 4% की गिरावट के साथ 227.80 रुपये पर है। डीएलएफ, रिलायंस इन्फ्रा, रिलायंस कम्युनिकेशंस और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में भी 2% से अधिक की कमजोरी है। 


बाजार आज सुबह 10 बजे 
आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत मिली-जुली हुई है। सेंसेक्स खुलते ही कल के बंद स्तर 16,999 से 6 अंक ऊपर 17,005 तक चला गया यानी सेंसेक्स ने 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार कर लिया। जबकि निफ्टी कमजोरी के साथ खुला। लेकिन कुछ ही देर के बाद सेंसेक्स लाल निशान पर चल गया और यह एक बार फिर 17,000 के स्तर के नीचे चला गया। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 67 अंक की कमजोरी के साथ 16,932 पर है। निफ्टी 18 अंक की गिरावट के साथ 5,037 पर है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.25% की तेजी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.16% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.33% की हल्की बढ़त है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में धातु, ऑटो, हेल्थकेयर और एफएमसीजी सूचकांक को छोड़ कर अन्य सभी सूचकांकों में कमजोरी का रुख है। बैंकिंग, आईटी, रियल्टी और टीईसीके सूचकांकों में सबसे ज्यादा कमजोरी दिख रही है। सेंसेक्स के गिरने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सबसे कमजोर चल रहा है। यह करीब 1.3% की गिरावट के साथ 893.65 रुपये पर है। इन्फोसिस, टाटा पावर, भारती एयरटेल और ओएनजीसी में भी कमजोरी है। (© www.ShareManthan.in, 19 नवंबर 2009)

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: