Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Thursday, Nov 19th, 2009, 10:55 am [IST]  

danik bhaskarलीसा की हिम्मत

Bhaskar.com

मुंबई. मॉडल-एक्ट्रेस लीसा रे अपने कैंसर के उपचार के लिए अब स्टेम सेल थेरैपी की मदद ले रही हैं, जिसके तहत संबंधित व्यक्ति के शरीर की स्टेम सेल्स को उसके ही रक्त में छोड़ा जाता है। गौरतलब है कि लीसा ने कैंसर का पता चलने के बाद गत जुलाई से टोरंटो में उपचार शुरू करवाया है।



बीमारी से जूझते हुए भी वह पिछले दिनों दिलीप मेहता की फिल्म ‘कुकिंग विद स्टेला’ के प्रीमियर पर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में ऑटो रिक्शा में बैठी नजर आईं। लीसा का कहना है कि वो अब पहले से ठीक महसूस कर रहीं है और फिर अपने फिल्मी करियर को शुरू करना चाहती हैं। सूत्रों का कहना है कि लीसा के घरवाले नहीं चाहते हैं कि वो अभी कोई काम करें। वो चाहते हैं कि लीसा अभी आराम करें। लीसा के दोस्तों का कहना है कि वो लीसा के पर्दे पर आने के इंतजार कर रहे हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: