Thursday, Nov 19th, 2009, 11:04 am [IST]  

danik bhaskarसेंसेक्स का 17,500 के ऊपर जाना अभी मुश्किल

ShareManthan.in

ashokagarwalescortsअभी यह दिख रहा है कि निफ्टी के 5050 के पास आने पर बार-बार अच्छी खरीदारी आ रही है। इसके नीचे जाने पर 4990-5020 के दायरे में काफी अच्छा सहारा मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर ऊपर की तरफ 5070-5090 के बीच निफ्टी के जाने पर बाजार में बिकवाली आ रही है। मौजूदा दायरे से बाहर निकलने के लिए बाजार को इनमें से किसी एक सीमा को तोड़ना होगा। लेकिन अगर इलियट विश्लेषण के आधार पर देखें तो इस समय सेंसेक्स को 17,500 के ऊपर नहीं जाना चाहिए, अगर बाजार को लंबी अवधि में काफी तेजी पकड़नी है। फिलहाल बाजार की दिशा को समझने के लिए बाजार में आ रही नकदी के स्तर और साथ में कमोडिटी और सोने-चाँदी के भावों पर नजर रखें। फिलहाल शेयर बाजार और सराफा बाजार की चाल एक जैसी रहेगी, क्योंकि इस समय दोनों की दिशा डॉलर के उतार-चढ़ाव पर निर्भर होगी।

छोटी से मध्यम अवधि के लिए यह कहा जा सकता है कि अगर सेंसेक्स 17,500 के ऊपर और उसी के अनुरूप निफ्टी 5,167 के ऊपर जाये तो बाजार में तेजी आयेगी। दूसरी ओर सेंसेक्स 16,600 और निफ्टी 4920 के नीचे जाये तो बाजार में कमजोरी आयेगी।

अशोक अग्रवाल एस्कॉर्ट्स सिक्योरिटीज के प्रमुख हैं।

www.ShareManthan.in, 19 नवंबर 2009)



  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: