Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Thursday, Nov 19th, 2009, 11:10 am [IST]  

danik bhaskarरैंप पर रत्नम

Bhaskar.com

मुंबई. फिल्मी सितारों का किसी प्रोजेक्ट या अपनी फिल्म के लिए रैंप पर चलना अब पुरानी बात हो चुकी है। नई खबर यह है कि मीडिया से दूरी बरतने वाले मणिरत्नम ‘सेव द गर्ल’ कंपेन के लिए अपनी पत्नी सुहासिनी के साथ रैंप पर नजर आएंगे। यह पहली बार होगा, जब समाज की बेहतरी से जुड़े किसी कार्य के लिए मणि सपत्नीक रैंप पर उतरेंगे। सुनने में आया है कि यह जोड़ी डिजाइनर संजना जॉन के लिए उन्हीं के तैयार किए परिधानों में ‘सेव द गर्ल’ के लिए आगे आएगी। सूत्रों का कहना है कि पहले मणिरत्नम इस प्रोजेक्ट में भाग लेने से कतरा रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने इसके लिए अपनी सहमति दे दी।



खबर है कि मणिरत्नम अमिताभ को लेकर एक फिल्म बनाने की योजना पर विचार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फिल्म का सबजेक्ट क्या होगा। सूत्र बताते हैं कि स्क्रिप्ट अमिताभ को ध्यान में रखकर ही लिखी जाएगी। मणि लंबे समय से अमिताभ के साथ फिल्म बनाना चाहते थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: