Thursday, Nov 19th, 2009, 11:11 am [IST]  

danik bhaskarकोच ब्रासा-संदीप में ठनी

Bhaskar Network

india hockeyनई दिल्ली. भारतीय हाकी की बेहतरी की उम्मीद कर रहे इसके प्रशंसकों के लिए बुरी खबर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाकी इंडिया में जारी विवाद अभी जारी है और इसी बीच राष्ट्रीय कोच जोस ब्रासा तथा पूर्व कप्तान संदीप सिंह के बीच मनमुटाव की खबर सामने आ गई है।



संदीप को हाल ही में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी से हटाया गया है और उनकी जगह राजपाल ¨सह को नया कप्तान बनाया गया है। खबरों में यह भी कहा गया है कि संदीप का पीठ में चोट के कारण अगले वर्ष नई दिल्ली में होने वाले विश्वकप में खेलना संदिग्ध है।



हाकी इंडिया के अध्यक्ष ए के मट्टू ने आज यहां बातचीत में माना कि ब्रासा का कुछ खिलाड़ियों के साथ मनमुटाव है। उन्होंने साथ ही कहा संदीप की चोट कोई ज्यादा गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा मुझे संदीप की मेडिकल रिपोर्ट मिली है और डाक्टरों ने संदीप की चोट को गंभीर नहीं बताया है।

इसलिए हाल की घटित घटनाओं से मैं भी चकित हूं। मट्टू ने कहा ब्रासा का टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ कुछ मुद्दों पर मतभेद है लेकिन यह किसी भी अच्छे कोच के साथ ऐसा होता है क्योंकि वह अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करता है और ऐसे में इस तरह के मुद्दे सामने आते हैं।



उन्होंने कहा मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसा कोई भी मुद्दा नहीं है जिसका समाधान नहीं हो सकता है। मैं समस्या को समझने के लिए इस सप्ताह पुणे के लिए रवाना हो रहा हूं।



हालांकि ऐसी भी खबरें हैं टीम के चार पांच वरिष्ठ खिलाडी प्रबोध टिर्की, इग्नेश टिर्की, हरि प्रसाद, रविपाल सिंह और वीएस विनय कुमार ब्रासा की नीतियों से खुश नहीं है और वे चार नवंबर से पुणे में चल रही राष्ट्रीय शिविर में भाग नहीं ले रहे हैं।



गौरतलब है कि भारत को इस शिविर के बाद स्पेन में अभ्यास के लिए रवाना होना है उसके बाद टीम चैंपियंस चैलेंज टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अर्जेटीना के लिए रवाना होगी।



हालांकि इस टूर्नामेंट के लिए उपयरुक्त किसी भी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। चैंपियंस चैलेंज टूर्नामेंट 6 से 13 दिसंबर तक खेला जाना है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: