Thursday, Nov 19th, 2009, 11:13 am [IST]  

danik bhaskarलार्डस हो सकता है इतिहास का हिस्सा

Agency

lordsलंदन. क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लार्डस क्रिकेट ग्राउंड का नाम अब इतिहास का हिस्सा हो सकता है। लार्डस क्रिकेट ग्राउंड की देखभाल का कार्य मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब करती है।



क्लब ग्राउंड के नवीनीकरण पर ९क् करोड़ डालर खर्च कर रहा है। साथ ही स्टेडियम का नाम बदलने का अधिकार भी बेचा जा रहा है। एमसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीथ ब्रैडशा ने कहा कि नाम परिवर्तन करने का अधिकार प्रायोजकों को दिया जा सकता है लेकिन कोई भी अपने दिल को नहीं बेचना चाहेगा।



लार्डस क्रिकेट का दिल है और इसका नाम नहीं बदला जाना चाहिए। ब्रैडशा ने कहा कि लार्डस के मैदान में जो सात स्टैंड हैं उनके नाम परिवíतत किए जा सकते हैं लेकिन मैदान के नाम में परिवर्तन करना उचित नहीं होगा।



चीन में ओलंपिक के सफल आयोजन कराने वाले बर्ड नेस्ट स्टेडियम को तैयार करने वाले स्विटरलैंड के डिजाइनर हेरजोग और मेउरोन को ही लार्डस के कायाकल्प का काम सौंपा गया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: