सफेद पगड़ी ने दिलाई बेदी की याद
अहमदाबाद. अक्सर देखा जाता है कि जब हरभजन मैदान पर उतरते हैं तो उनकी पगड़ी नीले या काले रंग की होती है लेकिन श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट में तीसरे दिन वे सफेद पगड़ी के साथ मैदान पर उतरे।
इसने भारत के पूर्व स्पिनर बिशनसिंह बेदी की याद दिला दी। बेदी की भी पगड़ी काफी आकर्षक रहती थी और इसे लेकर वे काफी चर्चा में भी रहते थे। इसी तर्ज पर हरभजन भी पगड़ी के रंगों में बदलाव करते रहते हैं।
धोनी की ढीली कप्तानी
पहली पारी में चुनौती पूर्ण रन होने के बावजूद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी और टीम की बॉडिलैंग्वेज सही नहीं रही । फिल्डिंग में भी कई गलतियां देखी गई। इसके चलते श्रीलंकाई बल्लेबाजों खासकर जयवर्धने ने खुलकर रन बनाए।
टीम के स्कोर को चार के औसत से आगे बढ़ाया । प्रतिस्पर्धी टीम का स्कोर चार सौ रन से ऊपर जाने के बाद भी उन्हें रोकने की रणनीति धोनी नहीं बना पाए।
टीम पर बोझ बने मिश्रा
लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने क्लब स्तर की गेंदबाजी कर अपने चयन पर ही सवालिया निशान लगा दिया है । 43 ओवर में 152 रन देने के बाद भी वे एक भी विकेट नहीं चटका सके। कोच गैरी कस्र्टन ने भी मिश्रा की गेंदबाजी पर टिप्पणी की थी। उनकी गेंदबाजी में धार नहीं दिखाई दी।










