Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Thursday, Nov 19th, 2009, 11:23 am [IST]  

danik bhaskarदोस्ती में दरार

Bhaskar.com

मुंबई.अब तक भले ही फरहा खान द्वारा निर्देशित हर फिल्म में किंग खान की मौजूदगी अपरिहार्य रही हो, लेकिन लगता है कि दोनों का रिश्ता फिल्मी कारोबार के चलते एक नया मोड़ ले सकता है। फरहा जल्द ही ‘तीस मार खां’ नामक एक फिल्म निर्देशित करने जा रही हैं, जिसमें अक्षय कुमार लीड किरदार निभाएंगे। इस फिल्म की पटकथा फरहा के पति शिरीष कुंदर ने लिखी है और इसके अगले वर्ष मार्च तक फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।



गौरतलब है कि फरहा शाहरुख को लेकर अपनी ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में निर्देशित करने की काफी समय से योजना बना रही हैं, लेकिन शाहरुख अपनी व्यस्तता के चलते इसके लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। अगले वर्ष की शुरुआत में शाहरुख होम प्रोडक्शन की ‘रा.वन’ पर काम शुरू करेंगे और इसके बाद वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 2’ में व्यस्त हो जाएंगे। ऐसे में जब शिरीष ने ‘तीस मार खां’ को निर्देशित करने का सुझाव उनके समक्ष रखा तो वह सहर्ष तैयार हो र्गई।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: