Thursday, Nov 19th, 2009, 11:24 am [IST]  

danik bhaskarजयवर्धने ने रचे कई कीर्तिमान

खेल डेस्क

mahela jayawardhaneअहमदाबाद. श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 27 शतक लगाए हैं जिसमें से एक तिहरा शतक व पांच दोहरे शतक शामिल हैं। धुरंधर बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेलते हुए श्रीलंका को भारत की जमीन पर रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचा दिया।



जयवर्धने ने नाबाद 204 रन की अपनी बेशकीमती पारी में कई रिकॉर्डो की बराबरी की और कई नए रिकॉर्ड बनाए। जयवर्धने की दोहरे शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने भारतीय जमीन पर अबतक का अपना सबसे बड़ा स्कोर(591/5) खड़ा किया।



इससे पहले का स्कोर कानपुर में 1986 में बनाया गया 420 रन था। जयवर्धने ने अपने कैरियर का 27 वां शतक दोहरे शतक के रूप में बनाया और इस दोहरे शतक के साथ ही वे टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पाकिस्तान के पूर्व कप्तानों इंजमामुल हक और जावेद मियांदाद तथा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच को पीछे छोड़कर नौंवे स्थान पर पहुंच गए।



जयवर्धने के अब 108 वें टेस्ट में 8951 रन हो गए हैं और उन्होंने ग्राहम गूच (8900),जावेद मियांदाद (8832) और इंजमाम उल हक (8830) को पीछे छोड़ दिया। महेला जयवर्धने का 2009 का यह दूसरा दोहरा और कुल चौथा शतक है और उन्होंने इस वर्ष 1000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए हैं। उनके इस वर्ष नौवें टेस्ट से 1025 रन हो गए हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: