Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Thursday, Nov 19th, 2009, 11:33 am [IST]  

danik bhaskarमनसे के निशाने पर अमृता

Bhaskar.com

मुंबई. अमृता राव द्वारा ‘पेटा’ संस्था के लिए किए जा रहे एक फोटो शूट के दौरान मनसे के कुछ तथाकथित कार्यकर्ता आ धमके और उन्होंने इसे अश्लील बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।



हाल ही में अभिनेत्री अमृता राव को भी मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के कार्यकताओं के कोप का भाजन बनना पड़ा। अमृता जानवरों की बेहतरी के लिए काम करने वाली संस्था ‘पेटा’ के लिए एक फोटो शूट कर रही थीं, तभी वहां मनसे के कुछ तथाकथित कार्यकर्ताओं ने आकर हंगामा खड़ा कर दिया।



सेट पर मौजूद सूत्र ने बताया कि अमृता जानवरों पर होने वाली क्रूरता के बारे में एड कंपेन के लिए शूटिंग कर रही थीं। तभी वहां कुछ लोग आ गए जो खुद को मनसे का कार्यकर्ता बता रहे थे। उन्होंने सेट पर हंगामा करते हुए इस शूट को तुरंत रोकने की मांग की।



उनका कहना था कि उन्हें जानकारी मिली है कि यहां अमृता का अश्लील फोटो शूट चल रहा है। आश्चर्यजनक ढंग से उनमें से कुछ लोगों को तो यह लग रहा था कि यह शूट अमृता अरोरा (मलाइका अरोरा खान की बहन) के साथ हो रहा है। हालांकि क्रू मेंबर्स ने उनके लीडर से बात की और उन्हें इसके कांसेप्ट के बारे में समझाया। इसके अलावा अमृता को संयत पोशाक में देखकर उन्हें समझ में आ गया कि यह काम एक चैरिटी के लिए किया जा रहा है और वे सेट से चले गए।’



अमृता ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ लोगों ने उनके फोटो शूट पर आकर हंगामा किया। अमृता का कहना था, ‘यह वाकई अजीब लगा कि लोग वहां अमृता अरोरा के धोखे में आए थे। वे (अमृता अरोरा) इस समय गर्भवती हैं और इस तरह का एड कंपेन कैसे कर सकती हैं।’

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: