चोटिल सोमदेव नहीं खेलेंगे य़ूएस एटीपी टूर्नामेंट
नयी दिल्ली. सोमदेव देवबर्मन ने कंधे में दर्द के कारण अमेरिका में होने वाले 50000 डालर ईनामी राशि के एटीपी टूर्नामेंट के एकल वर्ग से नाम वापिस ले लिया । सोमदेव को सोमवार से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में छठी वरीयता दी गई थी । उनकी जगह फिलीपीन के सेसिल मामिट ने ली ।
अब भारतीय चुनौती युगल वर्ग में हर्ष मांकड़ और पूरव राजा अपने अपने जोड़ीदारों के साथ पेश करेंगे । हर्ष और फिलीपीन के ट्रीट कोर्ड हू को दूसरी वरीयता दी गई है जबकि पूरव और ब्रिटेन के रिचर्ड ब्लूमफील्ड गैर वरीय हैं ।










