Thursday, Nov 19th, 2009, 12:20 pm [IST]  

danik bhaskarकमल चावला की लगातार दूसरी जीत

Agency

india billiardsहैदराबाद. भोपाल के स्नूकर खिलाड़ी कमल चावला ने हैदराबाद में आयोजित वल्र्ड स्नूकर चैंपियनशिप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। कमल ने बुधवार को अमेरिका के अजय प्रभाकर को 4-0 से हराया। इससे एक दिन पहले उन्होंने जापान के ताकाफूकी को 4-0 से हराया था।



कल अंतिम लीग मुकाबले में कमल स्वीडन के सुलेमान सलाम से भिड़ेंगे। यह मैच गुरुवार को सुबह 10 बजे खेला जाएगा। बुधवार को कमल ने अमेरिकन खिलाड़ी प्रभाकर को पहले फ्रेम में 94- 33 से हराया जिसमें उन्होंने 56 का ब्रेक मारा था।



दूसरे फ्रेम में 76-21 तथा तीसरे में 114-10 से जीत दर्ज की जिसमें 55 और 53 के दो ब्रेक बनाए। चौथे फ्रेम में उन्होंने 73-27 से जीत दर्ज कर मुकाबला 4-0 से जीत लिया। बुधवार को डीडी स्पोट्र्स पर दोपहर में भोपाल के खेलप्रेमी कमल का सीधा मुकाबला देखते रहे।



खासकर कमल के घर साकेत नगर में उनके दोस्त व परिजन टीवी से चिपके रहे। जैसे ही उन्होंने प्रभाकर को हराया। सभी खुशी से उछल पड़े। कमल के पिता सीएल चावला भी कमल का मैच देखते रहे।



परिणाम एक नजर में



इगोर फिगोइरेडो ब्राजील ने अहमद सैफ कतर को 43-75, 73-33, 72-1, 75-04 से, ब्रजेश दमानी भारत ने अंड्रेस प्लोनर आस्ट्रेलिया को 57-26, 50-09, 65-24, 90-8 से, एंथोनी मैग्किल स्काटलैंड ने आयरलैंड के लियोनार्ड शनहन को 76-13, 86-33, 57-11, 32-61 7-556 से, हांगकांग के फुग क्वाक ने मिस्र के अब्देल सलाम को 60-29, 75-48, 92-10, 66-28 से, आईएस मनुदेव भारत ने भारत के ही ऋषभ पांडे को 52-63, 62-35, 59-38, 72-39, 62-21 से, इंग्लैंड के डेविड ने लीबिया के अमर को 81-1, 77-18, 82-4, 88-13 से, यूएई के अल जोकर ने भारत के सौरभ कोठारी को 62-12, 91-13, 36-61, 88-00, 23-67, 68-10 से, सीरिया के अमर अलकोजा ने श्रीलंका के सुसांथा वेलथनथ्रिग को 72-36, 62-17, 30573, 69-7, 61-46 से, भारत के कमल चावला ने अमेरिका के अजय प्रभाकर को 94-33, 76-21, 114-10, 73-27 से हराया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: