ब्वॉयफ्रेंड को लेकर भिड़ंत !!!
लंदन. हॉलीवुड अभिनेत्री व सोशलाइट पेरिस हिल्टन इन दिनों इस बात से खफा हैं कि उनकी पूर्व दोस्त व अभिनेत्री किम कारदाशियां उनसे ज्यादा लोकप्रिय हो गई हैं। एक सूत्र ने बताया कि पेरिस को किम से इस बात की जलन है कि अब उन्हें ज्यादा रियलिटी शोज मिलने लगे हैं।
इसके अलावा किसी मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटो शूट हो या कोई प्रमोशनल कार्यक्रम, हर जगह पेरिस की बजाय किम को अहमियत मिल रही है। दोनों अभिनेत्रियों में लंबे समय से प्रतिस्पर्धा चल रही हैं। दोनों एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई अवसर हाथ से जाने नहीं देती हैं। सूत्र बताते हैं कि हॉलीवुड के डायरेक्टर्स इस बात को लेकर काफी परेशान हैं कि आखिर दोनों के झगड़े को कैसे सुलझाया जाये। डायरेक्टर्स अब ये नहीं समझ पा रहें हैं कि अगर अपनी फिल्म में इन दोनों अभिनेत्रियों को उन्हे लेना हो तो फिर क्या करें।
आखिर किस बात की है लडाई...
दोनों अभिनेत्रियों में आखिर लड़ाई किस बात को लेकर है इसकी अटकलें हर कोई लगा रहा है। कुछ का कहना है कि ये पूरा मामला ब्वायफ्रेंड को लेकर है। दोनों को एक ही लड़के से प्यार हो गया है और दोनों उसे पाना चाहती हैं। वहीं कुछ ये भी कह रहे हैं ये सामान्य सी रायवेलरी है जो किसी भी क्रिएटिव फील्ड में दो कलाकारों के बीच होती है।










