Thursday, Nov 19th, 2009, 12:43 pm [IST]  

danik bhaskarबैकहम से नाराज़ हैं ब्रिटेनवासी

Agency

david beckhamलंदन. डेविड बैकहम के थैंक्सगिविंग डे की छुट्टी अमेरिकी सैनिकों के साथ बिताने की योजना से उनके देश ब्रिटेन के लोग नाराज हैं और उनके ब्रिटेन के सैनिकों के साथ समय नहीं बिताने के फैसले पर सवाल उठाये जाने लगे हैं।



बेकहम चार दिन के दौरे पर लास एंजिल्स गैलेक्सी के अपने साथियों के साथ जर्मनी जायेगा और वहां अमेरिकी सैनिकों तथा उनके परिवार से मिलेगा। डेली मेल आनलाइन ने सवाल उठाया है कि आखिर बैकहम ब्रिटेन के सैनिकों की जगह अमेरिकी सैनिकों से मिलने क्यों जा रहा है। एक्शन फोर आर्म्ड फोर्स के अध्यक्ष कर्नल बाब स्टीवर्ट ने कहा कि कई अन्य सेलीब्रिटी हैं जो खुश होकर ब्रिटेन के सैनिकों की मदद करते हैं।



स्टीवर्ट ने कहा, अमेरिकी टीम के लिए खेलते हैं और वह जहां जाना चाहे जा सकते हैं। ऐसे कई लोग हैं जो ब्रिटेन के सैनिकों के समर्थन के लिए उनकी जगह जा सकते हैं। अगर वह भविष्य में उनसे मिलना चाहता है तो अच्छा है, अगर वह नहीं चाहता तो कोई और जाएगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: