Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Thursday, Nov 19th, 2009, 1:03 pm [IST]  

danik bhaskarमेडोना, मुझे भी गोद ले लो

Bhaskar.com

लंदन. 51 वर्षीय मेडोना दो बच्चों को गोद ले चुकी हैं। शायद इसी कारण वे जब भी किसी पिछड़े देश का दौरा करती हैं तो वहां लोगों को आशा रहती है कि शायद वे किसी पर मेहरबान हो जाएं। ऐसा ही कुछ पिछले हफ्ते उनके ब्राजील दौरे पर भी हुआ।



पॉप क्वीन यहां रियो डी जनेरियो के मोरो डोना मार्ता स्थित झुग्गी बस्ती के पहुंची थीं। उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मी मौजूद थे लेकिन एक बच्च किसी तरह मेडोना की सुरक्षा को तोड़ने में सफल रहा और उनके पास पहुंच गया। हालांकि सुरक्षाकर्मी पहले तो उसे मेडोना से पास आने से रोका, लेकिन उसकी मासूमियत को देखकर उन्होंने उसे इजाजत दे दी। यह वाक्या तब हुआ जब मेडोना रियो डी जनेरियो के गवर्नर सेरजिओ कैब्रल से बोत करते हुए सीढ़ियों से उतर रही थीं। उनसे मिलने के लिए उनका यह प्रशंसक पहले ही सीढ़ियों के नीचे छिपकर बैठ गया था। देखते ही देखते वह सीढ़ियों पर चढ़ गया और मेडोना के पास पहुंच गया। भूरे बाल के इस मासूम को देखकर मेडोना का चेहरा खिल गया लेकिन जब बच्चे ने उनके सामने गाइड बनाने का प्रस्ताव रखा तो वे हंस पड़ी। वह मेडोना के पास खुद को गोद लेने की आशा लेकर पहुंचा था।



गवर्नर ने बताया कि मेडोना यहां रहने वाले लोगों को मदद करने की इच्छा लेकर आई थीं। उन्होंने यहां चलने वाली सामाजिक परियोजनाओं की जानकारी भी ली। सिंगर यहां पांच दिन के दौरे पर ब्वॉय फ्रेंड जीसस लुज के सात आई थीं। पेशे से मॉडल जीसस ब्राजीलियन मूल के ही हैं।



रो पड़ीं पॉप क्वीन



मेडोना ब्राजील में बच्चों के लिए एक चैरिटी परियोजना की शुरुआत करना चाहती हैं। उनकी पहल के बाद देश के सबसे धनी व्यक्ति ने इस कार्य में 7 मिलियन डॉलर का योगदान देने की घोषणा की है। इस दौरे के बाद वे बिलिनेयर आइक बतिस्ता से मिलने भी गईं। दोनों ने इस प्रोजेक्ट पर चर्चा की और साथ में डिनर किया।



इस दौरान 7.5 बिलियन के मालिक बतिस्ता ने खुद मेडोना से पूछा कि अपको इस काम की शुरुआत करने के लिए कितना पैसा चाहिए। अपनी योजना बताते हुए मेडोना ने कहा कि वे अब तक इसके लिए 3 मिलियन डॉलर जुटा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्हें करीब10 मिलियन डॉलर की आवश्यकता है। बतिस्ता ने उनसे पूछा कि आप मुझे केवल इतना बताएं कि इसके लिए आपको कितनी राशि और जुटाना है। सिंगर का उत्तर 7 मिलियन डॉलर था। बतिस्ता ने तुरंत कहां कि मैं 7 मिलियन देने के लिए तैयार हूं। यह प्रस्ताव सुनकर मेडोना भावुक हो गई और उनकी आंखों से आंसू निकल आए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: