जॉनी बने हॉलीवुड के सबसे महंगे कलाकार
लंदन. बाकी सितारों को पीछे छोड़ते हुए पायरेट्स ऑफ कैरेबियन के स्टार जॉनी हॉलीवुड के सबसे महंगे कलाकार बन गए हैं। जॉनी को उनकी आने वाली फिल्म के लिए जितना मेहनताना दिया जा रहा है उतना आज तक हॉलीवुड में किसी कलाकार को नहीं मिला था।
पायरेट्स ऑफ कैरेबियन के अगले भाग के लिए डिज्नी ने जॉनी को 35 मिलियन डॉलर में साइन किया है। इस फिल्म को साइन करने के बाद जॉनी अब तक के सबसे महंगे हॉलीवुड अभिनेता हो गए हैं। हॉलीवुड में अभी तक सबसे ज्यादा मेहनताना टॉम क्रूज, मेल गिब्सन और टॉम हैंक्स लेते थे। इनका मेहनताना ३० मिलियन डॉलर था।
46 साल के हीरो जॉनी की इस डिमांड को मानने के पीछे डिज्नी को मजबूरी थी जिसे जॉनी ने अच्छे से कैश किया। डिज्नी यह राशि जॉनी को इस लिए दे रही है क्योंकि उनके साथी कलाकारों कैरा और ओर्नाल्डो ने काम करने से मना कर दिया है। फिल्म के इस भाग में उनके साथी कलाकार पेनीलोप क्रूज और जियोफ्री रश होंगे। इस बार यह फिल्म फ्लेशबैक में स्टार्ट होगी। यह भाग जैक की शुरुआती जिंदगी के बारे में होगा।










