Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Thursday, Nov 19th, 2009, 2:10 pm [IST]  

danik bhaskarमहिलाओं को पीटने वाले पुरूष मुझे पसंद थे- हेल बेरी

Bhaskar.com

लंदन. क्या आप ये सोच सकते हैं कि किसी औरत को ऐसे पुरूष पसंद हो जो महिलाओं को पीटते हैं। अगर नहीं तो हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताते हैं जिसे ऐसे मर्द पसंद थे जो महिलाओं को पीटते हैं । जी हां, हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेल हेरी की। हाल में एक टीवी चैनल को दिए एक साक्षात्कार मे हेल ने कहा कि उन्हे बचपन में हिंसक पुरूष पसंद थे। ऐसे पुरूष जो मार-पीट करते हों,महिलाओं के साथ हाथापाई करते हों आदि।



मेरे पापा मम्मी को पीटते थे...



हेल के अनुसार बचपन में उनके पिता उनकी मम्मी को पीटा करते थे। हर रोज वो अपनी मां को पिता द्रारा पिटते देखतीं थीं। हेल कहती हैं कि लगातार यह दृश्य देखकर मेरे मन में भी ऐसे पुरूषों के प्रति लगाव उत्पन्न हो गया जो हिंसक होते हैं। मुझे ऐसे लोग हीरो की तरह लगते थे। मुझे अपनी मां को पिता के हाथों पिटता देख अच्छा लगता था।



उपचार के बाद ठीक हो गई मैं



हेल के मुताबिक लंबे समय तक वो इस मानसिक बीमारी की गिरफ्त में थीं लेकिन डॉक्टरी इलाज के बाद अब वो ऐसा नहीं सोचती हैं। हेल कहती हैं कि मुझे अब इस बात से शर्म आती है कि मैं कभी ऐसा सोचती थी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: