Big Boss में गाली-गलौज क्योंकि Kamaal is Back
मुंबई. बिग बॉस में मां बहन की गालियां देना ,मारपीट,बदतमीजी,बेशर्मी,दादागीरी करने वाले कमाल खान एक बार फिर घर में वापस आ रहे हैं। जी हां सूत्रों का कहना हैं कि कमाल को वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री दी जा रही है। कई लोग यह अनुमान लगा रहे थे कि तनाज या शमिता को वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री दी जाएगी लेकिन अब खबर है कि कमाल महोदय ने बाजी मार ली है । कमाल को घर वालों से बुरे बर्ताव और गाली गलौज के कारण घर से निकाल दिया गया था।
ऐसा पहली बार हुआ है
बिग बॉस के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है की घर के किसी सदस्य को उसके बुरे व्यवहार के कारण घर से निकाला गया हो,जो भी लोग घर से निकाले जाते हैं वो नॉमिनेसन के जरिए निकाले जाते हैं। कमाल ही वो पहले शख्स हैं जिसे उनके व्यवहार के कारण घर से निकाला गया था।
जम कर की थी गाली-गलौज और बदतमीजी
कमाल खान जब तक घर में रहे वो लगातार गाली गलौज और बदतमीजी करते नजर आए। घर का हर शख्स उनसे तंग आ गया था। कभी राजू श्रीवास्तव से वो भिड़ते नजर आए तो कभी कभी बिंदु से। ताल ठोककर बेहूदगी करने में उनका कोई सानी नहीं था।
ये टीआरपी जो ना कराए
सूत्रों का कहना था कि सारा मामाला टीआरपी का है। जब से कमाल शो से बाहर गए हैं तब से बिग बॉस की टीआरपी लगातार गिर रही है। इसलिए शो के प्रोड्यूसर्स ने शो में दुबारा जान फूंकने के लिए विवादित कमाल की दुबारा एंट्री कराई।
अब तेरा क्या होगा कालिया
शोले फिल्म का ये डायलॉग बिग बॉस के घर के सदस्यों पर काफी फिट बैठ रहा है। कमाल जब घर में थे तब घर के सभी सदस्य उनसे काफी परेशान रहते थे। जब उन्हे घर से निकाल दिया गया तो सभी ने राहत की सांस ली। लेकिन शायद घरवालों की खुशी शो के प्रोड्यूसर्स से देखी नहीं गई और फिर उन्होंने कमाल को भेज दिया। कमाल की घर वापसी की खबर सुनने के बाद घर के सदस्यों का क्या हाल होगा इसकी अंदाजा लगाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
* कमाल ने की तौबा
* बड़बोले कमाल
* बिग बॉस : बोतल फेंकी, गालियां दीं, कमाल खान बाहर










